ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

8 साल के बच्चे ने 2.5 किलोमीटर ठेला धकेला, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से कर दिया रेफर

चित्रकूट: ठेले पर इलाज कराने के लिए पहुंचा परिवार।चित्रकूट में एक मरीज को ठेले पर अस्पताल ले जाने का वीडियो सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग लगातार बेहतर सुविधाओं का दावा कर रहा है। इसके बाद भी गंभीर रूप से बीमार एक मरीज को इलाज के लिए परिजन हाथ के ठेले (ठेलिया) से अस्पताल ले गए। परिजनों ने आरोप लगाया कि सीतापुर अस्पताल में इलाज कराने ले गए तो वहां भी कोई इलाज नहीं किया और न उनकी मदद की गई।अस्पताल ले जाने के लिए नहीं मिली एंबुलेंससीतापुर कस्बे की सम्पतिया देवी रैदास गंभीर रूप से बीमार है। मंगलवार को उसे अस्पताल तक ले जाने के लिए जब कोई एंबुलेंस नहीं मिली तो उसकी नाबालिग पुत्री, परिजन भोला प्रसाद, रामेश्वर प्रसाद ठेलिया में मरीज को लेटाकर जिले की सीमा से सटे मध्यप्रदेश के जानकीकुंड अस्पताल में इलाज कराने के लिए ले गए।इसके बाद इसी ठेलिया से अपने घर ले आए। भोला प्रसाद ने आरोप लगाया कि जब कोई साधन नहीं मिला तो मजबूरी में ठेलिया लेकर जानकीकुंड पहुंचे। इस संबंध में सीएमओ डॉ. भूपेश द्विवेदी ने बताया कि उनके संज्ञान में मामला अभी नहीं आया था। मीडिया से जानकारी मिलने के बाद सीतापुर अस्पताल व जिम्मेदारों से पूछताछ की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.