ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गुणवत्ता के साथ ही कार्यों में गति लाने के दिए निर्देश; लापरवाही करने पर गिरेगी गाज

जबलपुर: जबलपुर कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने आज सुबह राइट टाउन स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम पहुँचकर मल्टी स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स फेस-2 के तहत चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्मार्ट सिटी के अधिकारियों से इस परियोजना के हर पहलू पर विस्तार से जानकारी ली तथा कार्य को गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूरे करने के निर्देश भी दिये।कलेक्टर ने स्मार्ट सिटी द्वारा नागपुर और भोपाल रोड से मदनमहल-दमोहनाका फ्लाईओव्हर को सीधे कनेक्ट करने एलआईसी से अंधमूक बायपास तक की सड़क के शुरू किये गये निर्माण कार्य का भी निरीक्षण भी किया।उन्होंने शहर के एंट्री प्वाइंट्स को खूबसूरत बनाने की स्मार्ट सिटी की कार्ययोजना के तहत अंधमूक चौराहे के विकास और सौंदर्यीकरण के लिये बनाये गये प्लान का भी मौके पर जाकर जायजा लिया। इस दौरान नगर निगम आयुक्त आशीष वशिष्ठ, स्मार्ट सिटी सीईओ निधि सिंह राजपूत सहित अन्य मौजूद रहें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.