ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

महिला बोली-तूने वोट बेचने की बात कहकर सारे गांव में बदनाम किया; महिला पर FIR

अंबाला: पंजोखरा थाना पुलिस।हरियाणा के अंबाला जिले के गांव नगला नानकू में एक महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति की चप्पलों से पिटाई कर दी। इस व्यक्ति पर आरोप लगाए कि उसने महिला की यह कहकर बदनामी कर दी कि पंचायत चुनाव में उसने अपना वोट बेच दिया है।लोगों की कानाफूसी से जब बात महिला के कानों तक पहुंची तो आग बबूला हो उठी। महिला ने गांव के सतपाल का रास्ता रोक लिया और चप्पलों से खूब धुनाई कर दी। पंजोखरा थाना पुलिस ने सतपाल की शिकायत पर आरोपी महिला के खिलाफ रास्ता रोककर पिटाई करने, जान से मारने की धमकी देने व अपमानित करने की धाराओं में केस दर्ज किया है।बोली-तूने सारे गांव में कर दिया बदनामगांव नगला नानकू निवासी सतपाल ने बताया कि वह अपने गांव के व्यक्ति हरबंस सिंह के साथ बाइक पर साहा की तरफ जा रहा था। बीच रास्ते गांव की जसविंदर कौर ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए चप्पलों से पिटाई शुरू कर दी। हरबंस सिंह ने बीच-बचाव किया।वोट बेचने की बात कहकर बदनाम करने के लगाए आरोपसतपाल ने बताया कि महिला ने उस पर वोट बेचने की बात कहकर गांव में बदनाम करने के आरोप लगाए हैं, जबकि उसने गांव में जसविंदर कौर के बारे में कोई बदनामी नहीं की है। महिला ने जान से मारने की धमकी भी दी है।उधर, मामले की जांच कर रहे HC तरसेम सिंह ने कहा कि पुलिस ने सतपाल की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी महिला से पूछताछ की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.