ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कोतवाली और यातायात पुलिस ने 8 कर्मचारियों पर की कार्रवाई, समझाइश देकर छोड़ा

बालाघाट: कोतवाली और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए बगैर हेलमेट के वाहन चालकों को पेट्रोल देने के मामले में 8 पंप कर्मियों पर कार्रवाई की। वहीं बाद में इन कर्मचारियों को समझाइश देकर छोड़ दिया गया।जानकारी के अनुसार बालाघाट पुलिस ने नगर मुख्यालय के सरेखा स्थित गुरुनानक पेट्रोल पंप, शास्त्री पेट्रोल पंप बस स्टेंड, खंडेलवाल पेट्रोल पंप बस स्टेंड और भटेरा चौकी स्थित पेट्रोल पंप का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान बगैर हेलमेट के वाहन चालकों को पेट्रोल देने के मामले में 8 पंप कर्मचारियों को पकड़ा। सभी कर्मचारियों को कोतवाली लेकर आए।उल्लेखनीय है कि बीते दिनों सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन हुआ था, इस बैठक में बगैर हेलमेट के वाहन चालकों को पेट्रोल प्रदान करने क मुद्दा भी उठा था। हालांकि, पूर्व में ही बगैर हेलमेट के पंप से वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं देने का आदेश जारी किया गया था। इसी आदेश के पालन पर कोतवाली और यातायात पुलिस ने संयुक्त रुप से कार्रवाई की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.