ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बदमाश ने पूर्व विधायक पप्पू भरतौल के घर में घुस वाहनों में तोड़फोड़ की, हवाई फायरिंग करते हुए हुआ फरार 

बरेली। बरेली में बीजेपी के पूर्व विधायक पप्पू भरतौल को जान से मारने की धमकी मिली है। 10 नवंबर को अज्ञात बदमाश ने पूर्व विधायक के घर में घुसकर वाहनों में तोड़फोड़ भी की और हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। इस मामले में पप्पू भरतौल ने बारादरी थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।
पूर्व विधायक राजेश मिश्रा ऊर्फ पप्पू भरतौल ने बारादरी थाने में जो मुकदमा दर्ज करवाया है, उसमें आरोप लगाया गया है कि 10 नवंबर की सुबह सवा 5 बजे एक बदमाश उनके घर के बाहर दिखाई दिया और उसने उनकी कार, स्कूटी में तोड़फोड़ की। बाहर पड़ी कुर्सियां भी फेंकी। ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। विधायक पप्पू भरतौल के बेटे हिमांशु मिश्रा की ओर से जो प्रार्थना पत्र थाने में दिया गया है उसमे आरोप लगाया गया है कि पूर्व भाजपा विधायक राजेश मिश्रा ऊर्फ पप्पू भरतौल रोजाना सुबह टहलने जाते है, लेकिन 10 नवंबर को वो टहलने नहीं गए। बदमाश ने काफी देर तक इंतजार किया कि पप्पू भरतौल टहलने जायेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ, जिसके बाद उसने तोड़फोड़ की।
शिकायत के मुताबिक तोड़फोड़ की आवाज सुनकर जब हिमांशु ने खिड़की से झांककर देखा तो वह बदमाश तोड़फोड़ कर रहा था और कह रहा था कि विधायक जी को जान से मार देंगे। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.