ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ठग बोला- रिश्तेदार अस्पताल में भर्ती, पैसे भेजो और दो खातों में 60 हजार डलवा लिए

जालंधर: जालंघर में ठगी के मामलों में पिछले कुछ दिनों के दौरान काफी उछाल आया है। हर रोज किसी न किसी से ठगी हो रही है। ताजा मामला माई हीरां गेट के पास मिट्ठा बाजार में सामने आया है। यहां पर ठगों ने एक एक चाय बेचने वाले को भी नहीं बख्शा। चाय वाले की पत्नी को बातों में लगाकर उसे इमोशनली ब्लैकमेल करते हुए दो खातों में 60 हजार रुपए डलवा लिए।पत्नी को आया फोनमिट्ठा बाजार में चाय बेचने वाले सुरेश कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी वीना को घर पर फोन आया और फोन करने वाले ने कहा कि वह विदेश में रहते उनके भांजे का दोस्त बोल रहा है। सुरेश ने कहा कि फोन करने वाले ने उनकी पत्नी को बातों में लगाकर कहा कि भांजे की माता अस्पताल में भर्ती है। उन्हें हार्ट अटैक आया है।पत्नी का ब्रेनवॉश कर दियाइसके बाद फोन करने वाले ने महिला वीना को इमोशनल करते हुए उसका इस तरीके से ब्रेन वॉश किया कि उसे दो बैंक खातों को नंबर दिए और इनमें तुरंत 60 हजार रूपए डालने से लिए कहा। सुरेश ने कहा कि उसकी पत्नी ने भी बिना कुछ सोचे सेंट्रल बैंक की शाखा में जाकर घर में पड़े 60 हजार रुपए बताए गए खातों में जमा करवा दिए।पैसे लेने के बाद बंद हुआ फोन, खाता यूपी कासुरेश ने कहा कि फोन करने वाले ने कहा था कि स्टंट 2 लाख 80 हजार में पड़ेगा लेकिन पहले 60 हजार रुपए जमा करवाने जरूरी हैं। सुरेश ने कहा कि खाता संख्या 5159142733 जो कि सुमित कुमार के नाम पर है में 40 हजार रुपए और खाता संख्या 32842226647 जो कि पूजा शर्मा के नाम पर है इसमें 20 हजार रुपए जमा करवाए हैं। सुरेश ने कहा कि उनकी पत्नी के मोबाइल पर 8452885709 नंबर से काल आई थी। अब यह फोन बंद आ रहा है। नंबर औऱ बैंक खाते कानपुर उत्तर प्रदेश के हैं।बैंक ने शिकायत पर कार्रवाई नहीं कीसुरेश ने कहा कि जैसे ही उसे ठगी के बारे में पता चला को वह तुरंत प्रभाव से बैंक शाखा में भी गया। उन्हें शिकायत भी की लेकिन वह कोई एक्शन नहीं ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध पुलिस थाना डिवीजन नंबर 2 भी शिकायत करने के लिए गए थे। उन्होंने सुविधा केंद्र में जाने के लिए कहा। लेकिन वहां पर भी उन्होंने शिकायत लेने से मना कर दिया है। सुरेश ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि वह इस ठगी की शिकायत किसके पास करें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.