ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दिल्ली में धुंध, कई राज्यों में बारिश-बर्फबारी के आसार

Weather Forecast: उत्तर भारत में इन दिनों तेजी से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. कभी ठंड तो कभी तापमान में बढ़त देखी जा रही है. पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर चल रहा है और मैदानी इलाकों में सुबह शाम की ठंड हो रही है.आज भी कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है. वहीं दिल्ली में धुंध देखी जा सकती है. आइये जानते हैं देशभर के मौसम का हाल.

दिल्ली के मौसम का हाल
देश की राजाधानी दिल्ली में मौसम सामान्य बना हुआ है. यहां आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं, आज आसमान में धुंध देखने को मिल रही है. हालांकि, दिल्ली के तापामन में गिरवाट के साथ ही प्रदूषण का स्तर एक बार फिर डरा रहा है. आज (20 नवंबर) दिल्ली में प्रदूषण खराब से बेहद खराब होने की कगार पर है. दिल्ली में कल औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 276 दर्ज किया गया था, जो आज सुबह 6 बजे के करीब 297 देखा गया है.

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं सुबह के वक्त यहां कोहरे की भी संभावना है. इसके अलावा नोएडा में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. नोएडा में भी सुबह के वक्त कोहरा देखने को मिलेगा.

जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

शहर    न्यूनतम तापमान    अधिकतम तापमान
श्रीनगर    1.0    14.0
अहमदाबाद    16.0    32.0
भोपाल    11.0    28.0
चंडीगढ़    12.0    27.0
देहरादून    10.0    27.0
जयपुर    14.0    26.0A
शिमला    7.0    21.0
मुंबई    23.0    34.0
जम्मू    10.0    A22.0
लेह    -8.0    3.0
पटना    13.0    26.0

अन्य इलाकों में मौसमी गतिविधियां
मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, आज कई राज्यों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. रविवार को गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात हो सकता है और उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात संभव है.

दक्षिण भारत का हाल
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. तमिलनाडु और तटीय आंध्र प्रदेश में छिटपुट हल्की बारिश हो सकती है. अगले 24 घंटों के दौरान पूरे उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है. इसके बाद एक बार फिर तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.