ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जूनियर असिस्टेंट मेन्स परीक्षा के लिए 21 नवंबर से आवेदन शुरू, जल्द करें आवेदन

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) 21 नवंबर को कम्बाइंड जूनियर असिस्टेंट मेन्स परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा। उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए upsssc.gov.in पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 14 दिसंबर है।

इस भर्ती अभियान के माध्यम से, कुल 1,262 खाली पदों को भरा जाएगा। इनमें से 1,148 स्वास्थ्य और परिवार कल्याण में जूनियर असिस्टेंट और 114 इंडस्ट्री और इंटरप्राइज में जूनियर असिस्टेंट के लिए हैं।

आयु सीमा
इन पदों के लिए 18 से 40 वर्ष के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 25 रुपये है।

सिलेक्शन प्रोसेस
आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, यूपी में कंबाइंड जूनियर असिस्टेंट पद पर मेन एग्जाम के लिए उम्मीदवारों का सिलेक्शन प्रीलिम्स एग्जाम 2021 में क्वालिफाइंग स्कोर के आधार किया जाएगा।

एग्जाम पैटर्न
कुल 65 मार्क्स की परीक्षा में 130 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे, जिन्हें सॉल्व करने के लिए एक घंटा तीस मिनट का समय दिया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

स्टेप 1: उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर नोटिफिकेशन/ एडवर्टाइजमेंट टैब पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब आवेदन पत्र भरें। जरूरी डिटेल्स अपलोड करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 4: अपना आवेदन पत्र जमा करें। आगे की जरूरत के लिए इसका एक प्रिंट आउट लेकर रख लें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.