ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शिक्षिका को खाते में रुपए भेजने का झांसा देकर ‌‌49 रुपए हजार ठगे

ग्वालियर: शिक्षिका को उसके पति के नाम से खाते में रुपए भेजने का झांसा देकर ठग ने उनके खाते से 49 हजार रुपए निकाल लिए। शिक्षिका को उसके पति के नाम से खाते में रुपए भेजने का झांसा देकर ठग ने उनके खाते से 49 हजार रुपए निकाल लिए। ठग से बात चलने के दौरान ही शिक्षिका के पास जब बैंक से रुपए निकलने के मैसेज पहुंचे तो उन्हें संदेह हुआ और उन्होंने फोन काट कर साइबर सेल पहुंचा कर अपने साथ हुई ठगी की घटना की शिकायत की।बताया गया है कि कल्पना व्यास पत्नी अविनाश व्यास निवासी कसेरा ओली शिक्षिका हैं। विगत दिवस उनके मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने अपना नाम अभिषेक मर्चेंट बताया। साथ ही बताया कि उनके पति ने उनका नंबर दिया है और कुछ रुपए उनके खाते में भेजना है। भुगतान भेजने पर उन्होंने समझा कि शायद पति को किसी से रुपए लेना होंगे। इस पर उन्होंने अभिषेक को अपना गूगल पे नंबर दे दिया।इसके बाद उनके मोबाइल पर भुगतान स्वीकार करने का मैसेज आया तो उन्होंने उसे पढ़ा। इसके बाद तीन बार मैसेज आए। इन मैसेज के दौरान ही उनके पास बैंक का मैसेज आया कि उनके खाते से 49 हजार रुपए निकल गए हैं। इस पर उन्हें संदेह हुआ और कॉल पर बात कर रहे युवक से पूछताछ की तो उसने बताया कि अभी यह लास्ट ट्रांजेक्शन है और इसके होने के बाद उनके खाते में रुपए पहुंच जाएंगे। लेकिन इसके बाद शिक्षिका ने ठगी का अहसास होने पर फोन काट दिया।घर के पास बनी पार्किंग से कार ले गए चोरजनकगंज के न्यू शांति नगर में बालाजी रेजीडेंसी की पार्किंग से चोर एक कार चोरी कर ले गया। थाना प्रभारी आलोक सिंह परिहार ने बताया कि शांति नगर निवासी अखिल राजौरिया अपनी कार घर के पास बनी एक पार्किंग में खड़ी करते थे। बीते 31 अक्टूबर को उनकी दादी का देहांत हो गया था। वे अंत्येष्टि के बाद अन्य कार्यों में व्यस्त रहे और कार का उपयोग नहीं किया। करीब 17 दिन बाद जब उन्होंने कार देखी तो वह गायब थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.