ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जंगल में मिली दोनों की लाश,घरवालों ने शादी से किया इनकार तो दे दी जान

बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर जान दे दी है। दोनों का शव महामाया थाना क्षेत्र के आड़े झर के जंगलों में मिला है। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस दोनों मृतक के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है।थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि घटनास्थल पर दो डिस्पोजल, जहर की दो शीशी और कोल्ड ड्रिंक की बोतल भी मिले हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि सॉफ्ट ड्रिंक में जहर मिलाकर दोनों ने डिस्पोजल में साथ बैठकर जहर पीया है। दोनों के शव के बाद बाइक भी मिली है। फिलहाल पुलिस आगे जांच में जुट गई है।घटनास्थल से जहर की शीशी और सॉफ्ट ड्रिंक मिलेजानकारी के अनुसार मृतक युवक का नाम राहुल टेकाम (22) बताया जा रहा है, जो मोहला थाना क्षेत्र के भीमपुरी गांव का रहने वाला है। मृतिका संध्या किरंगे पिता (21) कलचुवा थाना मोहला की रहने वाली थी। दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे लेकिन घर वालों को ये रिश्ता पसंद नहीं था।ये बात भी सामने आई है कि युवक अपनी प्रेमिका का घर रखा हुआ था। इसका विरोध करने पर युवक का अपने माता-पिता से जमकर विवाद भी हुआ था। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी के चलते दोनों ने खुदकुशी कर ली।जंगल में मिली दोनों की लाशशव के पास मिले मोबाइल से दोनों की पहचान हो पाई। पुलिस ने दोनों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। जांच में यह बात सामने आई कि दोनों कुछ दिन पहले ही घर से निकले थे। बीते शनिवार को युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।दोनों के शव को डौंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शव घर में रखा गया है। आज पोस्टमार्टम होगा। बताया जा रहा है कि मामला प्रेम प्रसंग का है। दोनों घर से भाग गए थे। इसके बाद परिजनों ने उनकी शादी से इनकार कर दिया था।पीएम रिपोर्ट से सामने आएगी असल वजहपुलिस के मुताबिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असली कारण साफ हो पाएगा। बालोद एएसपी हरीश कुमार ठाकुर ने बताया कि आत्महत्या की वजह की जानकारी अभी नहीं मिली है। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.