ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

स्कूली छात्रों से ओवरलोड ऑटो के एक्सीडेंट के बाद हरकत में आया परिवहन विभाग

दमोह: दमोह में मंगलवार सुबह परिवहन विभाग के अधिकारियों ने ओवरलोड ऑटो चालकों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। चेकिंग के दौरान ऐसे ऑटो पकड़े गए जिनके पास एक भी दस्तावेज नहीं था।RTO ने इन सभी पर चालानी कार्रवाई कर मामले न्यायालय में भेज दिए है। आपको याद होगा कि 1 दिन पहले सोमवार दोपहर शहर के गुरुनानक स्कूल से ऑटो में सवार करीब 1 दर्जन बच्चे हादसे का शिकार हो गए थे। जिसमें ऑटो पलटने से सभी बच्चों को चोटे आई थी। एक बच्चे को अधिक चोट आने के कारण जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था।RTO क्षितिज सोनी ने बताया कि क्षमता से अधिक बच्चों को ऑटो में बिठाकर परिवहन करने वाले ऑटो चालकों के पास दस्तावेजों का अभाव रहता है। पहले भी कई बार चेकिंग के दौरान यह बात सामने आई है। ऑटो चालकों की लापरवाही पर अंकुश लगाने के लिए मंगलवार सुबह शहर के अलग-अलग हिस्सों में ऑटो चेकिंग की और दस्तावेज मांगे गए। उनके पास कोई दस्तावेज नहीं मिले। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। ऐसे कई ऑटो चालक मिले है। सभी के प्रकरण न्यालय भेजे जाएंगे और इनका जुर्माना न्यायालय तय करेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.