ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

लोगों से वसूला जाता है मनमाना किराया, एनएसयूआई ने दी आंदोलन की चेतावनी

झाबुआ: जिले में लगातार हो रहे हादसों और बिना फिटनेस के सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर बसों पर कार्रवाई करने की मांग की है।एनएसयूआई का आरोप है कि जिले से बड़ी संख्या में बिना परमिट के लग्जरी बसें गुजरात जाती है, जिनसे मजदूर गुजरात जाते हैं इन आदिवासियों मजदूरों से बस मालिक मनमाना किराया वसूल रहे हैं। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि यह सब कुछ आरटीओ की मिलीभगत से हो रहा है। बिना फिटनेस के वाहनों में मनमाने तरीके से क्षमता से अधिक सवारी को बिठा जाता है और इनकी जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।छात्र संगठन ने मांग की है कि बसों की जांच कर जिन बसों का पीटर्स नहीं है उन्हें बंद किया जाए गुजरात जाने वाली बसों में किराया सूची लगाया जाए ताकि भोला-भाला गरीब आदिवासी शोषण का शिकार ना हो और उससे अधिक किराया वसूल ना किया जाए। NSUI के जिलाध्यक्ष और कांग्रेस पार्षद विनय भाबोर ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्यवाही नहीं होती तो कार्यकर्ता आरटीओ विभाग पर ताला लगाकर धरने पर बैठेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.