ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिहार की महिलाओं का झुकाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर: लेशी सिंह

                                                                            कुढ़नी में हमलोग जीत रहे हैं चुनाव: जमा खान

पटना। सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने एवं जनसमस्याओं के समाधान हेतु मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर जदयू के प्रदेश कार्यालय में होने वाले ‘‘कार्यकर्ताओं के दरबार में मंत्री’’ कार्यक्रम में मंगलवार को बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री मो0 जमा खान सम्मिलित हुए और विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को सुन उनका समाधान किया व संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव लोक प्रकाश सिंह भी उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं के दरबार में मंत्री कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कुढनी विधानसभा में हो रहें उपचुनाव में महागठबंधन समर्थित प्रत्याशी मनोज कुमार कुशवाहा की जीत सुनिश्चित है।
मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हम महिलाओं को नवजीवन दिया है, और सशक्त किया है। इसलिए हम महिलओं का दायित्व है कि एक होकर मनोज कुमार कुशवाहा के पक्ष में मतदान कर विजय बनावें। उन्होंने कहा कि बिहार की महिलाओं का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर झुकाव है। बिहार में महिलाएँ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किए गये कार्यों को लेकर समर्पित है। इसलिए कुढ़नी चुनाव में महागठबंधन की जीत सुनिश्चित हैद्य कोई किन्तु परन्तु की गुंजाईश नहीं है।
पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक अन्य सवाल का जवाब में मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि बिहार में महिलाओं की तरक्की खुशहाली के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा नारी उत्थान के कई कार्यक्रम चलाए गये हैं। जिससे महिलाएँ सशक्त और सबल हुई है। साथ ही महिलाओं में मौन क्रान्ति का संचार हुआ है।

मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि आज बिहार पुलिस में महिलाओं को आरक्षण तथा महिला बटालियन की स्थापना से महिलाओं में नया विश्वास कायम हुआ है। आज बिहार में महिला पुलिस की संख्या पूरे देश में सबसे अधिक है जो पुरुष प्रधान समाज में नारी सशक्तिकरण का जीता-जागता उदाहरण है।
उन्होंने कहा कि आज बिहार में महिलाओं को आरक्षण मिलने मात्र से ही महिलाएँ पंचायती राज व्यवस्था में बढ़-चढ़ कर भागीदारी ले रही हैं। वहीं दलित -अतिपिछड़ा वर्ग की महिलाएँ पहले की व्यवस्था में प्रखंड प्रमुख, मुखिया आदि पद पर कविज होने की कल्पना भी नहीं करती थी परन्तु मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अंतिम पायदान पर खड़े इन वर्गों को पंचायती राज व्यवस्था में आरक्षण देकर गौरवान्वित महसूस कराया है। अब ये वर्ग भी समाज में अग्रणी भूमिका निभा रहा है जो बदलते समाज की मिसाल है।
अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने कहा कि मुख्यमंत्री का काम बोल रहा है और जनता समझ चुकी है क्यों और कैसे उनको चुनाव जिताना है, इस मामले में जनता एकमत हो चुकी है। हमलोग पार्टी के एक कार्यकर्ता हैं और मजबूती से पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। पिछले दिनों मैं गया में था, 24 तारीख से पुनः जा रहा हूं और वहाँ 4 दिन रुकूंगा।
मंत्री जमा खान ने कहा कि गोपालगंज मे एआईएमआईएम ने 12000 वोट काटे हैं। उनको जनता समझ चुकी है और आप-हम भी समझ रहे हैं, कुछ बोलने या बताने की जरूरत नहीं है कि वो क्या करना चाहते हैं। सब कोई उनको एक तरफ कर भगा देंगे। आपको बताना चाहूंगा की कुढ़नी में कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है, हाँ कोई भी चुनाव लड़ता है तो हजार-दो हजार वोट काट ही देता है। लेकिन कुढ़नी में हमलोग चुनाव जीत रहे हैं। एक तरफ हमारे मुख्यमंत्री जी का काम बोल रहा है दूसरी ओर भाजपा का जो व्यवहार है, काम करने का जो तौर-तरीका है, देश- प्रदेश को बर्बादी के जिस रास्ते पर ले जाना चाहती है, वह सब जनता समझ रही है।
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा तंज कस रही है पर उनकी क्या बात करती है। उनका एक ही मुद्दा है उनको सीट चाहिए। आप भी जानते हैं कि उन्हें न देश से मतलब है ना प्रदेश से मतलब है। वो लोग सिर्फ जुमलेबाजी करते हैं इस जुमलेबाजी से जनता का विश्वास उनपर से उठाया है। हमारे मुख्यमंत्री ने जो वादा किया था उसके मुताबिक विकास किया था, आज भी हो रहा है और आगे भी हमलोग सिर्फ विकास की बात करेंगे। भाजपा वालों को 2024 में जनता करारा जवाब देगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.