ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

तेजस्वी प्रसाद यादव के विचारोनुरूप राष्ट्रीय जनता दल के मंत्रियों ने जनसरोकार से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए ‘‘सुनवाई’’ कार्यक्रम की शुरूआत की

 

पटना। बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के विचारोनुरूप ‘‘सुनवाई’’ कार्यक्रम की शुरूआत राजस्व एवं भूमि सुधार तथा गन्ना उद्योग मंत्री आलोक कुमार मेहता एवं सूचना प्रावैद्यिकी मंत्री मो0 इसराईल मंसूरी के द्वारा जनसरोकार से संबंधित पार्टी के नेता-कार्यकर्ताओं तथा आमजनों के द्वारा प्राप्त लिखित समस्याओं का तत्परता के साथ समाधान के दिशा में पहल हेतु सुनवाई की गई तथा संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर सैंकड़ों की संख्या में समस्याओं के निराकरण के लिए लोग आये और लिखित आवेदन दिया। कार्यक्रम दिन के 01ः00 बजे 03ः30 बजे तक चला जिसमें करीब 200 विभिन्न विभागों के साथ-साथ राजस्व एवं भूमि सुधार तथा सूचना प्रावैद्यिकी विभाग से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। उन लोगों के समस्याओं को दोनों मंत्री ने गौर से सुना और उस पर तत्काल कार्रवाई के लिए टेलिफोन तथा लिखित में दिशा-निर्देश संबंधित विभाग के और विभिन्न जिला के पदाधिकारियों को निर्देशित किया।
इस अवसर पर राजस्व एवं भूमि सुधार तथा गन्ना उद्योग मत्री आलोक कुमार मेहता ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन सरकार उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के द्वारा पढ़ाई, लिखाई, कमाई, दवाई, सिंचाई, सुनवाई एवं कार्रवाई के प्रति जो संकल्प सरकार की है उसे पूरा करने के प्रति हम सभी संकल्पित हैं और बिहार की जनता ने जो विश्वास महागठबंधन सरकार पर किया है उस भरोसे को तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में समस्याओं के समाधान के लिए राष्ट्रीय जनता दल निश्चित तौर पर कायम है। हमारा संकल्प है कि बिहार में आमजनों की समस्याएं जल्द से जल्द हल हो इस दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं और ये सिलसिला लगातार चलेगा।
इस अवसर पर सूचना प्रावैद्यिकी मंत्री मो0 इसराईल मंसूरी ने कहा कि महागठबंधन सरकार मजबूती के साथ जनसरोकार के मुद्दे को हल करने के प्रति संकल्पित है और आज सुनवाई कार्यक्रम के माध्यम से लोगों की समस्याओं के समाधान की दिशा में हम आगे बढ़ें हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.