ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पश्चिम बंगाल: आम आदमी को राहत, ममता सरकार ने घटाए RT-PCR टेस्ट के दाम

पश्चिम बंगाल सरकार ने आरटी-पीसीआर जांच की दर को 950 रुपये से लगभग आधा कम करके 500 रुपये कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी। हालांकि, अधिकारी ने बताया कि घर से नमूने ले जाने की स्थिति में 15 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से लिये जाने वाले अतिरिक्त शुल्क में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

नई दर 27 जनवरी से लागू
नयी दर 27 जनवरी से लागू हुई है। पश्चिम बंगाल नैदानिक ​​​​प्रतिष्ठान नियामक आयोग (डब्ल्यूबीसीईआरसी) के अध्यक्ष न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) आशिम कुमार बनर्जी ने कहा, ”संशोधित दर सभी निजी प्रयोगशालाओं पर भी लागू होगी। जांच की दर में भारी गिरावट आई है, इसलिए हमने शुल्क घटा दिया है। इस संबंध में एक आदेश पारित किया गया है।” दिल्ली में आरटी-पीसीआर जांच की दर 300 रुपये जबकि मुंबई में 500 रुपये है। पश्चिम बंगाल ने बृहस्पतिवार तक 2,30,02,149 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.