ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गुरैया के शुभवास्तु कैम्पस में वारदात, कैश-जेवर चोरी

छिंदवाड़ा: गुरैया रोड स्थित शुभ वास्तु ग्रीन कवर्ड कैम्पस में रविवार-सोमवार दरम्यानी रात चार सूने घरों के ताले टूटने की घटना सामने आई है। सीसीटीवी कैमरे में पांच आरोपी कैद हुए हैं। सिक्यूरिटी गार्ड की मौजूदगी में हुई चोरी की वारदात को लेकर कॉलोनीवासी दहशत में हैं।पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत को जांच में रखा है। हालांकि, अब तक आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं हो पाई है।शुभ वास्तु ग्रीन कवर्ड कैम्पस में 85 मकान बने हुए हैं। कॉलोनी की सोसायटी ने यहां सिक्यूरिटी के लिए गेट पर गार्ड भी तैनात रखा है। रविवार – सोमवार दरम्यानी रात कॉलोनी के अंदर दबे पांव दाखिल हुए चार आरोपियों ने मकान नम्बर- 2, मकान नम्बर 24, मकान नम्बर- 30 और मकान – नम्बर- 72 के ताले चटकाए।मकान नम्बर – 2 और 30 खाली होने की वजह से चोर यहां चोरी नहीं कर पाए। जबकि, मकान नम्बर- 24 और 72 से करीब 5 लाख रुपए की चोरी होना बताया जा रहा है। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस आरोपियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। हालांकि, अब तक इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।फौजी के घर में हो चुकी है पहले भी चोरीइसी कवर्ड कैम्पस में मकान नम्बर-76 में रहने वाले राजकुमार यदुवंशी का बेटा फौजी है। करीब 4 महीने पहले चोरों ने इस घर को भी निशाना बनाया था। अज्ञात चोर इस घर से 10 लाख रुपए से ज्यादा का माल चुरा ले गए थे। अब तक इस वारदात का भी खुलासा नहीं हो पाया है।कैमरे में दिखे पांच आरोपीकॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में पांच आरोपी दिख रहे हैं, जो कि एक-एक कर सूने घरों में घुसते हुए दिखाई दिए हैं। इस मामले में गेट पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड और कॉलोनी में चल रहे निर्माण कार्य में जुटे मजदूरों पर भी संदेह बना हुआ है। पुलिस साइबर की मदद से आरोपियों कीतलाश में जुटी हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.