ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

3 बच्चों को लेकर पानी के टैंक में कूदी मां, मासूमों की मौत, महिला की हालत गंभीर

हरियाणा के नूंह जिले में दिल दहला देने वाली एक घटना हुई है। यहां मां अपने 3 बच्चों को लेकर घर में बने पानी के टैंक में कूद गई। तीनों मासूम बच्चों की मौत हो चुकी थी। मां को बचा लिया गया लेकिन अभी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार, गांव खेड़ला निवासी महिला सकूनत अपने 3 बच्चे शबाना (10), साद (8) और 4 माह के इकरार को साथ लेकर घर में बने पानी के टैंक में कूदी। टैंक में डूबते वक्त सकूनत ने चिल्लाना शुरू कर दिया। आवास सुनकर पड़ोसी जब तक घर में पहुंचे, तब तक 3 बच्चों की मौत हो चुकी थी। महिला को बाहर निकालकर नल्हड़ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर भरत सिंह ने शुरुआती जांच में बताया कि महिला सकूनत घर पर बच्चों के साथ अकेली थी। उसका एक 12 वर्षीय लड़का शोएब स्कूल में पढ़ने के लिए गया था और उसके 3 बच्चे घर पर ही थे। जांच अधिकारी भरत सिंह ने बताया कि मंगलवार देर शाम तीनों बच्चों के शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिए गए। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि महिला ने बच्चों के साथ खुदकुशी की कोशिश की या फिर किसी कारणवश हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.