ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शटर गिरा लगाया दफ्तर में पंखे के हुक पर फंदा लगाया, पुलिस जांच में जुटी

लुधियाना। पंजाब के जिला लुधियाना में आज सुबह एक प्रापर्टी डीलर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि प्रॉपर्टी डीलर ने अपने दफ्तर में पंखे के हुक के साथ फंदा लगाया है। फंदा लगाने से पहले दफ्तर का शटर गिराया गया। इसके बाद व्यक्ति ने पंखे की हुक के साथ लटककर जीवन लीला समाप्त की।घटना थाना फोकल प्वाइंट के इलाका जमालपुर के एच.ई कॉलोनी की है। मरने वाले की पहचान हरजीत अरोड़ा बताई जा रही है। सुबह जब कोई व्यक्ति उनसे मिलने के लिए आया तो उसने शटर गिरा देखा। दफ्तर का शटर जब खोलकर देखा तो हरजीत का शव पंखे के साथ लटक रहा था।लोगों ने तुरंत थाना फोकल पाइंट की पुलिस को सूचित किया। इलाका पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। प्रॉपर्टी डीलर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस मुताबिक परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज कर अगली कार्रवाई कर दी जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.