ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सरकार के संरक्षण में हो रहा रेत उत्खनन, पूर्व सीएम रमन का CM बघेल पर बड़ा आरोप

रायपुर: छत्तीसगढ़ में रेत के अवैध उत्खनन को लेकर सियासत गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने अवैध उत्खनन को लेकर भूपेश सरकार के निर्देश पर सवाल उठाए है। नेता प्रतिपक्ष  धरम लाल कौशिक ने कहा है कि मुख्यमंत्री के निर्देश का भी कोई फायदा नहीं हो रहा है। पूरे प्रदेश में रेत का अवैध उत्खनन चल रहा है। प्रदेश के सभी नदी घाट में अवैध उत्खनन चल रहा है।
नेता प्रतिपक्ष ने अवैध रेत खनन रोक पाने में सरकार अक्षम ठहराया है। नेता प्रतिपक्ष ने रेत उत्खनन को सरकार के संरक्षण का आरोप लगाया है। पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने भी अवैध रेत उत्खनन मामले में प्रतिक्रिया दी है। पूर्व सीएम ने कहा कि सरकार के संरक्षण में रेत उत्खनन हो रहा है। इसके अलावा डॉ रमन ने रेत उत्खनन में सरकार के लोगों पर ही आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में रेत खनन के लिए नाटक करना बंद करना चाहिए।

बता दें कि आज ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सीएम भूपेश ने दो टूक कह दिया है कि अवैध रेत उत्खनन रोकने कलेक्टर-एसपी की व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी। सीएम ने सख्त चेतावनी के लहजे में कहा है कि कार्रवाई नहीं होने पर अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.