ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आज पोलिंग पार्टियां होगी रवाना; 307 पंचायतों में होने हैं चुनाव

हिसार: हिसार में कल सरपंच और पंचों के पंचायती चुनाव है। चुनावों को लेकर आज पोलिंग पार्टियों को ईवीएम देकर मतदान केंद्रों पर भेजा जाएगा। इन चुनावों में करीब अब 307 पंचायतों में 6 पंचायतों में सर्वसम्मति से सरंपच चुन लिए गए है। एक गांव उगालन के सरपंच पद के चुनाव पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। जिससे कि चुनाव स्थगित हो गया है। ऐसे में अब 300 पंचायतों में चुनाव होंगे। जिले में 1018 मतदान केंद्र स्थापित किए गए है। जिसमें 9 लाख 5 हजार 416 मतदाता वोटिंग करेंगे।सरोज का नामांकन हुआ था रद्दउगालन गांव में उम्मीदवार सरोज का नामांकन छंटनी के बाद रद्द हो गया था। सरोज का कहना है कि उसका फर्म सही था, जानबूझकर नामांकन रद्द किया गया। चूल्हा टैक्स की पर्ची और बिजली बिल का नो ड्यूज नहीं देने के कारण उसका नामांकन रद्द किया गया। जबकि दोनों डाक्यूमेंट अपनी फाइल में लगाए थे।25 नवंबर तक धारा-144 लागूपुलिस ने पंच और सरपंच के चुनावों में 110 हिस्ट्रीशीटरों की सूची तैयार की है। इन पर नजर रखी जा रही है। 25 नवंबर को होने वाले पंच, सरपंच, पंचायत समिति एवं जिला परिषद पद के चुनाव को स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के मद्देनजर जिले में धारा-144 लागू करने के आदेश जारी किए हैं। ये आदेश मतदाता स्थल पर 25 नवंबर तक लागू रहेंगे। उन्होंने बताया कि मतदाता स्थल पर जनसभा करने एवं 5 या इससे अधिक व्यक्ति के एक साथ खड़े होने पर भी पाबंदी रहेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.