ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सिख संगठनों ने साहिबजादों को एनिमेंशन में दिखाने पर विरोध जाताया, SGPC ने मान्यता देने से किया इंकार

अमृतसर: पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री नई रिलीज होने जा रही फिल्म दास्तान-ए-सरहिंद पर कुछ सिख संगठनों ने ऐतराज जता दिया है। जिसके बाद अब शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने भी इस फिल्म को मान्यता ना देने की बात कही है। सिख संगठनों का आरोप है कि इस फिल्म में साहिबजादों को ऐनिमेशन में दिखाया गया है।दास्तान-ए-सरहिंद फिल्म का टाइटल।पंजाबी एक्टर गुरप्रीत घुग्गी इस फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट के अनुसार गुरप्रीत घुग्गी विदेश में बसे हैं और उनके बच्चे को सिख इतिहास के बारे में कोई जानकारी नहीं। जिसके लिए गुरप्रीत घुग्गी अपने बेटे को पंजाब लाते हैं और साहिबजादों के बलिदान के बारे में बताता और गुरुधामों के दर्शन करवाता है।संगरूर में फिल्म के खिलाफ किया गया प्रदर्शन।ऐनिमेशन में दिखाए गए हैं साहिबजादेयूं तो यह फिल्म पंजाब व पंजाब के हालातों को बयान करती हैं। लेकिन जब गुरप्रीत घुग्गी के बेटे को सिख इतिहास व साहिबजादों के बारे में बताना शुरू किया जाता है तो वे सारा रोल ऐनिमेशन में दिखाया गया है। जिस पर सिख संगठन बीते कुछ दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं।SGPC ने नहीं दी मान्यताSGPC के वक्ता हरभजन सिंह ने कहा कि धार्मिक मुद्दों पर बनी फिल्म सिख श्रद्धालुओं की आस्था के साथ जुड़ी होती है। SGPC कभी भी बिना सोच विचार किए, धार्मिक फिल्मों को मान्यता नहीं देती। इस फिल्म को अभी तक SGPC की तरफ से मान्यता नहीं दी गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.