ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नागिन डांस करने वाले श्रीलंकाई खिलाड़ी पर लगा 4 लाख का जुर्माना

श्रीलंका के ऑलराउंडर चमिका करुणारत्ने पर एक साल का बैन लगाया है। इसके साथ ही उन पर 50 हजार अमेरिकी डॉलर (लगभग चार लाख रुपये) का जुर्माना भी लगाया गया है। चमिका करुणारत्ने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। उनके ऊपर अनुशासन तोड़ने के आरोप लगे थे। इसके बाद तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया था। जांच समिति ने करुणारत्ने को दोषी पाया। इसके बाद उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।

इस मामले पर बयान जारी करते हुए श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड की तरफ से कहा गया “करुणारत्ने ने जिन नियमों का उल्लंघन किया है। उसकी गंभीरता को ध्यान में रखते हुए, जांच पैनल ने अपनी रिपोर्ट में श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की कार्यकारी समिति से उन्हें कड़ी चेतावनी देने और एक ऐसी सजा देने की सिफारिश की है जिसका उनके करियर पर ज्यादा प्रभाव न पड़े। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि वह दूसरी बार नियमों का उल्लंघन करने से बचें।”

“जांच पैनल की रिपोर्ट और सिफारिशों के बाद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की कार्यकारी समिति ने करुणारत्ने क्रिकेट के सभी रूपों में भाग लेने से एक साल का प्रतिबंध लगा दिया है,और उन्हें एक साल की अवधि के लिए निलंबित किया जाएगा।”करुणारत्ने ने ऑस्ट्रेलिया में हाल ही में समाप्त हुए टी20 विश्व कप में सात मैचों में तीन विकेट लिए। साथ ही बल्लेबाजी का मौका मिलने पर भी प्रभावित किया था। एशिया कप में बांग्लादेश के खिलाफ श्रीलंका की जीत के बाद उन्होंने जमकर नागिन डांस किया था। इसकी तस्वीरें वायरल होने के बाद वह काफी चर्चा में रहे थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.