ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए चक्रीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना जरूरी: कांत

नई दिल्ली। जी20 में भारत के शेरपा अमिताभ कांत ने कहा कि जलवायु परिवर्तन से संबंधित मुद्दों से निपटने के लिए चक्रीय अर्थव्यवस्था (सर्कुलर इकनॉमी) को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। चक्रीय अर्थव्यवस्था में एक टिकाऊ व्यवस्था की अवधारणा पर काम किया जाता है जहां इस्तेमाल की गई वस्तुओं का पुनर्चक्रण किया जाता है जिससे नए संसाधनों का इस्तेमाल कम से कम हो।
कांत ने कहा कि विभिन्न मंत्रालय और राज्य सरकारें चक्रीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए पहल कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सीओपी-27 में भारत ने अपनी दीर्घकालिक निम्न कार्बन उत्सर्जन रणनीति का उल्लेख किया है। उन्होंने कहा कि एक दिसंबर से भारत द्वारा जी20 की अध्यक्षता करने के साथ ही चक्रिय अर्थव्यवस्था को अपनाने का एक अवसर मिला है। कांत ने कहा कि चक्रीय अर्थव्यवस्था के लिए कारोबारी माहौल बनाने की जरूरत है और ‘‘हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि इसके लिए बनाए गए नियम बोझिल न हों।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.