ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर जीकेसी करेगी समाधि स्थल पर साफ- सफाई और दीप प्रज्वलन

उदयपुर (राजस्थान) में 17-18 दिसम्बर को प्रस्तावित जीकेसी (ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस) के प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन के सन्दर्भ में पटना के नागेश्वर कॉलोनी (रॉयल गार्डेन अपार्टमेंट) में स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में वृहस्पतिवार को देर रात्रि तक बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रबंध न्यासी रागनी रंजन ने की। उक्त जानकारी जीकेसी के प्रवक्ता मुकेश महान दी।

उन्होंने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय अधिवेशन की सफलता के लिए विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें बिहार प्रदेश इकाई से कहा गया कि अधिक से अधिक लोग बिहार से इस सम्मेलन भाग लें।
मुकेश महान ने बताया कि बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी 3 दिसम्बर को भारत के प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती के अवसर पर एक दिन पूर्व यानि 2 दिसम्बर को पटना के बांस घाट स्थित डॉ राजेन्द्र प्रसाद की समाधि स्थल की जीकेसी के सदस्यों द्वारा साफ-सफाई की जाएगी और 3 दिसम्बर को समाधि स्थल पर ही जीकेसी के सभी सदस्यों द्वारा कैंडिल और दीप प्रज्वलित किया जाएगा।

प्रवक्ता मुकेश महान ने बताया कि कैंडिल और दीप प्रज्वलन का मकसद आमलोगों तक देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद की जयंती का प्रकाश फैलाना है।
उन्होंने बताया कि इस बैठक में 11 दिसम्बर को पटना में होने वाली “बिहार प्रदेश कार्यसमिति” की बैठक पर भी विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में जिलाध्यक्षों की सलाह और सुझावों को सुनने और उसपर अमल करने की बात कही गई।
उन्होंने बताया कि ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि जीकेसी को लगातार कार्यक्रम करना है और अपने संयम और अनुशासन से इसे सफल बनाना है और यह ध्यान रखना होगा कि कायस्थ विभूतियों के संबंध में नई पीढ़ी को रूबरू कराना है ताकि जीकेसी का संकल्प पीछे न छूट जाए।
उक्त अवसर पर प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन ने कहा कि जीकेसी के प्रति हम सब समर्पित एवं प्रतिवद्ध हैं और हमारी समर्पण भाव और प्रतिवद्धता हमें कामयाब बनाएगी।
उक्त बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक ने सौंपी गई जावादेही को सहर्ष स्वीकार करते हुए आश्वाशन दिया कि आपके दिशा निर्देश में आवश्य कामयाब होंगे।

बैठक में कैप्टन रानेश रोशन, मुकेश महान, धनंजय प्रसाद, अनिल कुमार दास, निलेश रंजन, दिलीप कुमार सिन्हा, अरविंद कुमार सिन्हा, बलराम जी, संजय कुमार सिन्हा, सुशील श्रीवास्तव, नवनीत विजय, पीयूष श्रीवास्तव, नंदा कुमारी, श्रुति सिन्हा, सौरभ सिन्हा, रंजिता श्रीवास्तव, राजेश सिन्हा संजू, दीप श्रेष्ठ और प्रसून श्रीवास्तव उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.