ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कल मंदसौर आएंगे प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं के साथ होगी बैठक

मंदसौर: प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में भाजपा जुट गई है। पार्टी संगठन और पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत कर चुनावी रणनीति की तैयारियों को लेकर अब बैठकों और शिविर का दौर शुरू हो गया है।मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव 27 नवंबर को मंदसौर प्रवास पर रहेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने बताया कि भाजपा प्रदेश प्रभारी राव 27 नवंबर रविवार को सुबह 10 बजे पशुपतिनाथ भगवान का पूजन और संत दर्शन करेंगे। 11.15 बजे वरिष्ठ भाजपा नेत्री देवेंद्र कुमारी मंडलोई के निवास पर भेंट करेंगे।सुबह 11.50 पर नमो उपवन में पौधारोपण करेंगे। दोपहर 12 बजे भाजपा कोर ग्रुप की बैठक होटल डायमंड मंदसौर पर होगी। इसके बाद दोपहर 2 बजे होटल डायमंड पर अपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारी गणों की बैठक डायमंड होटल पर होगी। दोपहर 3 बजे प्रदेश के मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, मोर्चा के जिला पदाधिकारियों की बैठक होटल डायमंड और शाम 4 बजे शहर के प्रमुख प्रबुद्ध जन से भेंट करेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.