ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

12 दरोगा के कार्य क्षेत्र में किया बदलाव, 40 महिला और पुरुष सिपाहियों को भी किया इधर से उधर

अमेठी जिला: अमेठी में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए अमेठी एसपी इलामारन जी ने कई महीनों से एक ही थाने में जमे बड़ी संख्या में दरोगा और सिपाहियों के तबादले किए हैं। एसपी ने पुलिस लाइन में भी तैनात कई दरोगा को थाने में तैनाती दी है।अमेठी में आज सुबह एसपी इलामारन जी ने एक बार फिर पिछले कई महीनों से एक ही थाने में जमे एक दर्जन सब इंस्पेक्टरों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। एसपी ने अमेठी पुलिस लाइन में भी जमे चार सब इंस्पेक्टरों को अलग अलग थानों में नई तैनाती दी है।एसपी पूरी तरह से एक्टिव मोड मेंवहीं एसपी ने अलग-अलग थानों और पुलिस लाइन में तैनात आधा दर्जन से अधिक सिपाहियों को दूसरे थानों में नई तैनाती दी है। आज सुबह एसपी की चलाई गई तबादला एक्सप्रेस से पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। आपको बता दें अमेठी में कानून व्यवस्था को चुस्त और दुरस्त बनाने के लिए एसपी पूरी तरह से एक्टिव मोड में है।इनके कार्य क्षेत्र में हुआ बदलावअमेठी एसपी द्वारा चलाई गई तबादला एक्सप्रेष में फुरसतगंज थाने में तैनात उप निरीक्षक श्रीशचंद्र यादव को मोहनगंज थाने में तैनाती मिली है। वहीं दो दिन पहले विवादों में आए बहादुरपुर चौकी इंचार्ज मंजीत सिंह को फुरसतगंज भेजा गया है। अमेठी कोतवाली में तैनात विजय गुप्ता को शिवरतनगंज भेजा गया है, जबकि पवन राठौर को मुसाफिरखाना से बहादुरपुर चौकी इंचार्ज बनाया गया है। गौरीगंज थाने में तैनात राजेश कुमार को जामो जबकि मोहनगंज थाने से गौतम प्रसाद को गौरीगंज भेजा गया है। रामहिन्द सिंह को जामो से मोहनगंज तबादला किया है, वहीं पुलिस लाइन में तैनात नरेंद्र बहादुर सिंह, शिवशंकर सिंह, रामशंकर पांडेय और हरिश्चंद्र राय को अलग अलग थानों में नई तैनाती मिली है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.