ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दुखदः जिंदगी की जंग हारे दिग्गज एक्टर विक्रम गोखले, 77 की उम्र में निधन

मनोरंजन जगत से हाल ही एक दुखद खबर सामने आई है। टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर विक्रम गोखले का निधन हो गया है। पिछले 15 दिनों से पुणे के एक बड़े हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। हालांकि, जिंदगी और मौत की जंग लड़ते-लड़ते वह हार गए और 26 नवंबर को वह इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं।

विक्रम गोखले 77 साल के थे। उन्हें मल्टीपल ऑर्गन फेलियर की शिकायत थी, जिसके इलाज के चलते वह दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती थे। उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। लेकिन, आज फिर उनका स्वास्थ्य अचानक खराब हो गया और अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। एक्टर के निधन की पुष्टि उनके परिवार ने की है।

विक्रम गोखले ने 26 साल की उम्र में अपने करियर की शुरूआत अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘परवाना’ से की थी। 40 से अधिक वर्षों के करियर में, विक्रम ने कई सुपरहिट मराठी और हिंदी फिल्मों में काम किया। उन्हें आखिरी बार शिल्पा शेट्टी और अभिमन्यु दासानी के साथ फिल्म ‘निकम्मा’ में देखा गया था। यह फिल्म इसी साल जून में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.