ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मुख्यमंत्री चौहान ने लाला लाजपत राय को किया नमन

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वतंत्रता सेनानी श्री लाला लाजपत राय की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास कार्यालय स्थित सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

देश के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी श्री लाला लाजपत राय को पंजाब केसरी भी कहा जाता है। लाला लाजपत राय का जन्म 28 जनवरी 1865 को पंजाब के मोगा जिले में हुआ था। श्री लाला लाजपत राय, श्री बाल गंगाधर तिलक और श्री बिपिन चंद्र पाल को लाल-बाल-पाल के नाम से जाना जाता है। लाला लाजपत राय ने स्वामी दयानंद सरस्वती के साथ मिलकर आर्य समाज को लोकप्रिय बनाया। देश के लिए उनकी निष्ठा और देशभक्ति सदैव अमर रहेगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अपने ट्वीट में कहा है कि “देशभक्ति का निर्माण हमेशा न्याय और सत्य की दृढ़ चट्टान पर ही किया जा सकता है। – लाला लाजपत राय।” ‘पंजाब केसरी’ के नाम से प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी लाला लाजपत राय जी की जयंती पर उनके चरणों में कोटि-कोटि नमन।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.