ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दिल्ली रुट पर चलने वाले 2 परिचालकों में भिड़ंत, मारपीट से रहा अफरा-तफरी का माहौल

सुलतानपुर: सुल्तानपुर में रोडवेज महकमे में गुटबाजी खुलकर सामने आई है। बस स्टेशन सुल्तानपुर में नशे में एक परिचालक ने दूसरे पर हमला कर दिया। हमले से दूसरे परिचालक के चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटे आई हैं। मारपीट होता देख यात्री और उनके साथ मौजूद महिलाएं और बच्चे सहम गए। मारपीट में बस स्टेशन पर भगदड़ जैसे हालात हो गए।बस स्टेशन में मौजूद यात्री सहमे उधर दिनदहाड़े एआरएम दफ्तर के निकट मारपीट होता देख साहब पीछे से निकल लिए। तभी यूनियन हावी हो गया। पिट रहे परिचालक पर अन्य लोगों ने भी हाथ साफ कर दिया। मारपीट होता देख यात्री और उनके साथ मौजूद महिलाएं और बच्चे सहम गए। मारपीट से बस स्टेशन में अफरा-तफरी मच गई।परिचालक को ड्यूटी से हटाने की मिल रही थी धमकीमारपीट में परिचालक की खाकी वर्दी भी धूल धूसरित हो गयी। बताया जाता है कि दोनों परिचालक दिल्ली रुट पर चलते हैं। दबी जुबान में लोगों ने बताया कि लंबे सफर में लम्बी रकम भी आती है। जिसको लेकर दो गुटों में परिचालक को ड्यूटी से हटाने की धमकी कई दिनों से मिल रही थी।पीड़ित पक्ष ने पुलिस से की शिकायतआज एक गुट मौका पाकर परिचालक कार्तिक चौधरी पर हाथ छोड़ दिया। स्टेशन परिसर में योजना बनाकर परिचालक को दौड़ा दौड़ाकर पीटा गया। घायल अवस्था में रोडवेज का परिचालक कोतवाली आ गया है। पीड़ित पक्ष के साथ दूसरा गुट भी खड़ा हो गया है। उन्होंने नगर कोतवाली पुलिस को अवगत कराकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।एआरएम बोले करा रहे जांचएआरएम नागेंद्र पांडेय ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें है। वह पूरे मामले की पड़ताल में जुटे हैं। जांच के बाद दोषी पर कार्रवाई होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.