ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मध्यप्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से गुजर रही यात्रा, भिलाई नगर विधायक निभा रहे अहम भूमिका

भिलाई: भारत जोड़ो यात्रा में शामिल विधायक देवेंद्र यादव व राहुल गांदी और प्रियंका गांधी कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पूरे देशभर में भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं। उनकी यह यात्रा इस समय मध्यप्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से होकर गुजर रही है। इस यात्रा में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की अलग ही भूमिका नजर आ रही है। यात्रा में जहां देवेंद्र यादव, प्रियंका गांधी वाड्रा से चलते-चलते मंथन करते दिखे तो वहीं राहुल गांधी उनका हाथ पकड़ कर चलते नजर आए। इसी यात्रा में राहुल गांधी बाइक से चले तो देवेंद्र यादव उनके साथ साथ दौड़ते रहे। विधायक देवेंद्र यादव ने बताया कि वो मध्यप्रदेश में कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा में शामिल हुए राहुल ने वहां रात रुकने के बाद रविवार सुबह 5 बजे से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान एक युवक बाइक लेकर राहुल गांधी जी से मिलने आया। राहुल उसकी बाइक में बैठकर कुछ दूर तक गए। इस दौरान विधायक देवेंद्र यादव और अन्य समर्थक बाइक के साथ-साथ दौड़ते हुए वहां तक गए। इस दौरान देवेंद्र राहुल गांधी के साथ कई किलोमीटर पैदल चले। विधायक ने चलते चलते राहुल गांधी को समझाया कि उनकी यात्रा मध्यप्रदेश के किन जिलों से होकर गुजरेगी। इन सभी जगह कहां-कहां राहुल गांधी के कार्यक्रम होंगे। इन सब की कार्ययोजना तैयार करने की जिम्मेदारी देवेंद्र को सौंपी गई है।बाइक में राहुल गंधी के साथ दौड़ते हुए विधायक देवेंद्र यादव व अन्यदेश की एकता और संप्रभुता खतरे में – देवेंद्रविधायक देवेंद्र यादव ने बताया कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली वह उनके लिए बड़ी बात है। आज देश कई हिस्सों में बंट रहा है। भाजपा के शासन में देश की एकता, संप्रभुता और लोकतंत्र खतरे में है। केंद्र में बैठी मोदी सरकार सिर्फ और सिर्फ देश को हिंदू-मुस्लिम के नजरिए से देख रही है। देश एकता, भाईचारा, धर्मनिरपेक्ष का प्रतीक है। हमारा देश विश्व गुरु रहा है। हमारी संस्कृति सभ्यता वासुदेव कुटुंबकम वाली है। महात्मा गांधी हमेशा विश्व शांति का संदेश देते रहे, लेकिन आज मोदी सरकार ने देश के भीतर ही कलह पैदा कर दी है। आज धर्म के नाम पर नफरत फैलाई जा रही है। इसी हिन्दू-मुस्लिम के बीच की दीवार को तोड़कर भाई चारा को बढ़ाने के लिए राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं।रूट कोआर्डिनेशन की जिम्मेदारी है देवेंद्र के पासभारत जोड़ो यात्रा में मध्यप्रदेश के रूट पर कोऑर्डिनेशन की जिम्मेदारी भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को सौंपी गई है। भिलाई नगर विधायक इससे पहले में दो बार 3 दिन के लिए भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो चुके हैं। जब राहुल गांधी साउथ इंडिया में भारत जोड़ो यात्रा कर रहे थे तब भिलाई नगर विधायक देवेंद्र भी इस यात्रा में शामिल हुए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.