ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भारत जोड़ो यात्रा का जिले में प्रवेश पर मालवा नगाड़ा पार्टी से होगा स्वागत

आगर मालवा; स्थानीय कलाकर देंगे लोकगीत और नृत्यों प्रस्तुति।कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 2 दिसंबर को आगर मालवा जिले में प्रवेश करेगी। यात्रा को लेकर की जा रही तैयारियां अब अंतिम चरणों में है।पार्टी नेता राहुल गांधी की यह यात्रा जिले की सीमा सात मोरी से प्रवेश करेगी। पैदल यात्रा जैसे ही महुड़िया जोड पर पहुंचेगी उनका स्वागत जाबांज मालवा नगाड़ा पार्टी के साथ कार्यकर्ता करेंगे। इसके बाद यात्रा मार्ग विजय स्तंभ चौराहा पर देशभक्ति गीतों पर नृत्य हाेगा। साथ ही छावनी नाका चौराहा पर राहुल की सभा के दौरान कलाकार मालवा के लोकगीत और लोक नृत्य की प्रस्तुति देंगे।यात्रा की सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी जिला पंचायत सदस्य विजयलक्ष्मी तंवर ने बताया कि यात्रा को लेकर तैयारी की जा रही है, और कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह भी है। यात्रा के दौरान मालवा की परंपरानुसार मालवा की सांस्कृतिक झलक दिखाते कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। 2 दिसंबर को पहले दिन यात्रा का स्वागत नगाड़ा पार्टी द्वारा किया जाएगा। विजय स्तंभ चौराहा पर देशभक्ति के गीतों पर नृत्य का आयोजन के साथ इस दिन छावनी नाका चौराहा पर कलाकारों द्वारा मालवा के लोकगीत और लोक नृत्य की प्रस्तुतियां भी दी जाएगी।दूसरे दिन 3 दिसंबर को सुबह फिर नगाड़ा पार्टी द्वारा स्वागत आमला चौराहा पर अखाड़ा प्रदर्शन, मालवांचल अखाड़ा दल द्वारा किया जाएगा, यहां बच्चों के द्वारा मंच पर सामाजिक एकता की आकर्षक नफरत छोड़ो भारत जोडों कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी।यात्रा के दौरान सुसनेर में महिला मंडल सुसनेर द्वारा कलश यात्रा के माध्यम से यात्रा का स्वागत किया जाएगा। तीसरे दिन 4 दिसम्बर नगाड़ा पार्टी द्वारा स्वागत करने के साथ ग्राम लालाखेडी में किसान बैलगाड़ी यात्रा ग्राम लालाखेड़ी से 5 किलो मीटर आगे तक यात्रा में साथ चलेगी। ग्राम देहरिया में पारंपरिक हनुमान झंडा मंडली की प्रस्तुति भी दी जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.