ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

युवक ने मुंह में फंसा ली खुर्पी, ऑपरेशन किया तब जाकर बची जान…

बिहार : गोपालगंज में एक युवक ने लोहे की खुर्पी को अपने मुंह में फंसा लिया. हालत बिगड़ने पर आनन-फानन में युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन के बाद युवक की मुंह से लोहे की खुर्पी निकाल दी और उसकी जान बचा ली. मामला नगर थाना क्षेत्र के साधु चौक मोहल्ले की है. पीड़ित युवक का नाम मिथिलेश कुमार है.

परिजनों के मुताबिक युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है. युवक का मुंह में खुर्पी लगाने का वीडियो और तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जाता है कि शनिवार को युवक अपने घर के पास खुर्पी लेकर काम कर रहा था. इसी दौरान युवक ने खुर्पी को अपने मुंह में फंसा लिया और चिल्लाने लगा. आसपास के लोगों ने युवक के कारनामे को देख परिजनों को इसकी सूचना दी.

डॉक्टरों की टीम ने बचाई जान
परिजनों ने युवक के मुंह से खुर्पी को निकालने के लिए कोशिश की, लेकिन जब खुर्पी नहीं निकला और हालत बिगड़ने लगी. तब उसे परिजन सदर अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां इमरजेंसी वार्ड के डॉक्टरों ने ओपीडी में डेंटल विभाग में रेफर कर दिया. विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ संदीप कुमार, ऑर्थों चिकित्सक डॉ अमर कुमार और डॉ फैज ने ऑपरेशन कर जान बचाई. युवक के मुंह से खुर्पी निकालने के बाद उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया. वहीं इलाज के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.