ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

प्रधान पद के लिए 3 वकील मैदान में डटे; कई पदों पर अब सीधी टक्कर

नारनौल: हरियाणा के नारनौल में जिला बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव 16 दिसंबर को होगा। सोमवार को नामांकन वापसी के बाद अब प्रधान पद के लिए मनीष वशिष्ठ एडवोकेट, मनजीत सिंह यादव एडवोकेट और राजकुमार यादव (रामबास) एडवोकेट मैदान में डटे हैं। नामांकन फार्म की जांच के उपरांत सभी आवेदन सही पाए गए। केशव संघी एडवोकेट और कुलदीप यादव एडवोकेट ने नामांकन वापस ले लिया।इनमें भी अब कड़ा मुकाबलावहीं उप प्रधान पद के लिए अनिल यादव एडवोकेट ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। इसके बाद अब उप प्रधान पद के लिए विकास सांगवान और महावीर गुर्जर में आमने-सामने की टक्कर है। सचिव पद के लिए बलजीत सिंह यादव, सुमित चौधरी में आमने-सामने की टक्कर है। वहीं सह सचिव पद के लिए भूप सिंह महायच व चंद्रदेव यादव चुनाव मैदान में रह गए। समिति के सदस्य ओम प्रकाश यादव (मांदीवाला) ने बताया कि वर्ष 2022-23 के लिए आगामी 16 दिसंबर को चुनाव करवाने निश्चित किए गए हैं।ये चुने गए निर्विरोधकोषाध्यक्ष पद के लिए नरदेव यादव एडवोकेट बोचडिय़ा, ऑडिटर पद के लिए अतुल कुमार एडवोकेट व लाइब्रेरियन पद के लिए प्रदीप यादव एडवोकेट निर्विरोध चुने जा चुके हैं। बार एसोसिएशन नारनौल में 731 मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.