ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

उच्च शिक्षा अधिकारियों तक पहुंचा, अब उजागर होंगे और भी मामले, लेब सामग्री खरीदी की भी होगी जांच

नीमच: जिले के मनासा सरकारी कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य मोतीलाल धाकड़ पर दर्ज हुए महिला प्रोफेसर से छेड़छाड़ मामले की जानकारी उच्च शिक्षा विभाग उज्जैन-भोपाल के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंच गई है। जिसमें उज्जैन संभाग के अतिरिक्त संचालक द्वारा संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ स्तर भी पत्र लिख विधिवत रूप से अवगत कराया जा रहा है।बता दें कि मनासा कालेज वर्तमान प्रभारी प्राचार्य धाकड हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं जिन पर हाल ही महिला पुलिस थाने ने एक अतिथि महिला प्राध्यापक की शिकायत पर छेड़छाड़ का कैस दर्ज किया है। अभी पुलिस की विवेचना जारी है।इस बीच धाकड़ के कार्यकाल में हुए कई और मामलों की पोल खुलने लगी है इन सभी की जांच विभाग द्वारा कराने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। सबसे बड़ा मामला मनासा कालेज की प्रयोगशाला सामग्री खरीदी में हुई धांधली का है। इसमें पूरे प्रदेश में जीएम पोर्टल के माध्यम से प्रयोगशाला के लिए सामग्री की खरीदादरी की गई।जिसमें मनासा प्रयोगशाला के लिए जो सामग्री खरीदी उसमें जमकर धांधली की गई। मामले में अतिरिक्त संचालक अर्पण भारद्वाज ने बताया कि यदि हमें शिकायत मिलती है तो उच्च स्तरीय कमेटी गठित कर जांच की जाएगी।वहीं प्रभारी प्राचार्य मोतीलाल धाकड द्वारा छात्र-छात्राओं से फीस अधिक लेने का मामला हो या फिर महिला उत्पीड़न समिति में महिलाओं की बजाय पुरुषों को लेने का मामला हो। साथ ही भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एक दिन पहले मनाने आदि मामले उजागर होने के बाद भी उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्राचार्य के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।इनका कहनामनासा कॉलेज में पूर्व में पदस्थ रही महिला ने प्राचार्य मोतीलाल धाकड़ पर छेडछाड का केस दर्ज कराने की जानकारी मिली है। इस मामले में हमारे द्वारा शासन को पत्र लिखा जाएगा साथ ही प्रयोगशाला में सामग्री खरीदी में यदि शिकायत होती हैं तो उसकी उच्चस्तरीय दल का गठन कर जांच की जाएगी। दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। -अर्पण भारद्वाज ,अतिरिक्त संचालक, उज्जैन संभाग

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.