ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

3 युवकों की मौत, 2 की हालत गंभीर; गीता जयंती समारोह से घर वापस आ रहे थे

करनाल: हरियाणा के करनाल में खड़े ट्राले से एक बाइक जा टकराई। हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर घायल हो गए। सभी युवक गीता जयंती समारोह से वापस घर लौट रहे थे। पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, गांव मुबारकाबाद निवासी सचिन, निशांत, संदीप, अंकित, गौरव और मनीष सोमवार को दो बाइकों पर सवार होकर कुरुक्षेत्र में गीता जयंती समारोह में गए हुए थे। सोमवार रात करीब 11 बजे जब वह वापस घर आ रहे थे तो रास्ते में एक बाइक का तेल खत्म हो गया। मनीष अपनी बाइक को लेकर तेल डलवाने के लिए निकल गया। जबकि अन्य पांचों युवक 1 ही बाइक पर सवार होकर घर की तरफ निकल गए।कुटेल रोड पर हुआ हादसापांचों बाइक सवार युवक जब अपने गांव मुबारकाबाद की तरफ आ रहे थे तो गुडरीच कंपनी के सामने सड़क पर एक खराब ट्राला खड़ा हुआ था। इस दौरान सामने से आ रही गाड़ी की लाइट बाइक चला रहे युवक की आंखों में पड़ी, जिससे वह बाइक पर से संतुलन खो बैठा और बाइक सीधी ट्राले के नीचे घुस गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि पांचों युवक सचिन, निशांत, संदीप, अंकित और गौरव गंभीर रूप से घायल हो गए और बाइक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।ट्राले के नीचे घुसी बाइक।तीन युवकों को डॉक्टरों ने किया मृत घोषितरात को जब पांचों युवकों को अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया तो डॉक्टरों ने सचिन, निशांत और संदीप को मृत घोषित कर दिया। जबकि अंकित और गौरव की हालत अभी गंभीर बनी हुई। जिनका इलाज करनाल के अस्पताल में ही चल रहा है।तीन युवकों की मौत से गांव में पसरा मातमएक ही गांव के तीन युवकों की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। इस हादसे ने तीन परिवारों की खुशियों को मातम में बदल दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक संदीप की तो अभी कुछ माह पहले ही शादी हुई थी। परिवार में खुशियां थी, लेकिन ये खुशियां अब मातम में बदल गईं।सड़क पर खड़ा ट्राला।ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्जमधुबन थाना के SHO तरसेम कंबोज ने बताया कि रात करीब 11 बजे यह हादसा हुआ था। इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। जबकि दो की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिए जाएंगे। पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.