ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बचाने गए दूसरे बच्चे पर भी किया हमला, एक की हालत गंभीर

बलरामपुर: जिले में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। आवारा कुत्ते अब बच्चों पर हमला कर रहे हैं। आवारा कुत्तों और पालतू कुत्तों द्वारा लोगों को घायल करने की तस्वीरें सामने आ रही है। ताजा मामला जिले के थाना क्षेत्र हर्रैया के गांव गुलरिहा हिसामपुर का है, जहां कुत्तों ने हमला करके दो बच्चों को घायल कर दिया। इसमें से एक बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है।बताया जा रहा है कि इम्तियाज (12) अपने घर से नबीनगर थाना महाराजगंज तराई गांव में गया था। गांव के पश्चिम ईंट भट्‌ठे के पास आवारा कुत्तों का एक झुंड इम्तियाज पर टूट पड़ा। आवारा कुत्तों ने इम्तियाज को बुरी तरह काटकर घायल कर दिया। वहीं, नबीनगर का बुफरान(12) पुत्र नसीम बचाने लगा, उसे भी काटकर घायल कर दिया। इम्तियाज की हालत बहुत गंभीर बनी हुई है। लखनऊ के हायर सेंटर में उसका इलाज जारी है।गंभीर हालत में वाराणसी रेफरघटना के कारण मैनहवा, नबीनगर, धनौढ़ा, गुलरिहा, हिसामपुर आदि गांवों के लोग दहशत में है। लोग घर से अपने बच्चों को बाहर निकलने नहीं दे रहे हैं। बच्चे स्कूल जाने से डर रहे हैं। पीड़ित परिवार के लोग बताते हैं कि बच्चा खेलने के लिए गया था। तभी ईंट भट्टे के पास आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। उसके साथी तो छुप गए, लेकिन हमारे बच्चे को आवारा कुत्तों ने काट काट कर घायल कर दिया। पहले उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से बहराइच के लिए रेफर कर दिया गया। बहराइच में भी उसे भर्ती नहीं लिया गया। लखनऊ में बच्चे का इलाज चल रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.