ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पुलिस के खिलाड़ियों की बदौलत पंजाब ने जीता गोल्ड, तमिलनाडु को शिकस्त दी

जालंधर: सीनियर नेशनल बॉस्केटबाल के सेमिफाइनल में राजस्थान को हरायाबास्केटबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से उदयपुर में आयोजित सीनियर नेशनल बास्केटबाल चैंपियनशिप में पुलिस और शहर के खिलाड़ियों की बदौलत पंजाब की टीम ने गोल्ड जीता। पंजाब टीम ने फाइनल में तमिलनाडु की टीम को कड़ी टक्कर देते हुए 94-80 अंक से हराकर जीत हासिल की। पिछले चार साल में पंजाब की टीम ने 3 बार गोल्ड मेडल अपने नाम किया।12 खिलाड़ियों की टीम में पंजाब पुलिस के एसआई अमृतपाल सिंह, एसआई अमजोत सिंह, एएसआई तेजिंदर पाल सिंह, हेड कांस्टेबल गुरजिंदर सिंह, कांस्टेबल अनमोल दीप सिंह सहित आकाश शर्मा व रिदम प्रीत सिंह भी शामिल थे। टीम ने सेमिफाइनल में राजस्थान की टीम को 91-52 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। क्वाटर फाइनल में दिल्ली को 107-71 के अंतर से हराया। पूल मैचों में गुजरात, तेलंगाना, सर्विसेज, केरल को हराया। फाइनल मैच के दौरान जीत में अहम भूमिका निभाते हुए अमृतपाल ने 32, गुरबाज के 31 और अमजोत के 16 अंक हासिल किए। अन्य खिलाड़ियों में गुरजिंदर व तेजिंदर ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। गुरबाज सिंह को मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर के अवॉर्ड से नवाजा गया। कोच राजिंदर सिंह लुधियाना, मैनेजर एसपी परमिंदर सिंह मौजूद रहे। जीत पर एडीजीपी एमएफ फारुकी, स्पोर्ट्स सेक्रेटरी बहादुर सिंह, चीफ कोच इंस्पेक्टर गुर किरपाल सिंह ने टीम को बधाई दी। गौर है कि पंजाब पुलिस के खिलाड़ी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर नाम रोशन कर रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.