ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर-1 की ओर बाहर से शुरू होकर दूसरी ओर स्टेशन के बाहर निकलता है

रायपुर: रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को राहत देने फुट ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। अगले साल मार्च-2023 तक इसका काम पूरा होने का टारगेट है। यह पहला फुट ओवर ब्रिज है, जिसमें से यात्री स्टेशन के बाहर से सीधे किसी भी प्लेटफार्म पर पहुंच सकेंगे। इतना ही नहीं ये ऐसा फुट ओवरब्रिज होगा जो प्लेटफार्म से सीधे स्टेशन के बाहर पहुंचाएगा।इसका एक छोर प्लेटफार्म नंबर-1 की ओर है और दूसरा प्लेटफार्म नंबर-6 की ओर है। ये सीधे गढ़ियारी की ओर खुलेगा। मुंबई-हावड़ा मुख्य मार्ग पर स्थित रायपुर रेलवे स्टेशन में दिन-ब-दिन यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। स्टेशन से एक दिन में 112 ट्रेनें तथा लगभग 50 हजार यात्रियों का रोज आना-जाना है।वर्तमान में एक साथ दो ट्रेन के आने पर अक्सर दोनों फुट ओवरब्रिज पर जाम की स्थिति बन जाती है। ओवरब्रिज पर भीड़ बढ़ने से ओवरब्रिज पर अक्सर हादसे की आशंका बनी रहती है। यात्रियों की इस समस्या को देखते हुए नये फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य रेलवे ने शुरू किया है। फुट ओवरब्रिज का निर्माण 13 करोड़ की लागत से किया जा रहा है। फुट ओवरब्रिज में प्रत्येक प्लेटफार्म पर रैंप और एस्केलेरेटर की भी सुविधा रहेगी।एस्केलेटर व रैंप लगा रहेनिर्माणाधीन फुट ओवरब्रिज से यात्री, प्लेटफार्म एक से सीधे प्लेटफार्म क्रमांक 6 के बाहर गुढ़ियारी की तरफ आसानी से आ-जा सकेंगे। इसमें चढ़ने के लिए प्रत्येक प्लेटफार्म पर एस्केलेरेटर और उतरने के लिए रैंप लगाए जा रहे हैं। रायपुर स्टेशन के अधिकारियों ने बताया, रायपुर रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज बनाने का काम 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.