ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अमृतसर में गली में खड़े होकर नशा खरीदते युवकों का वीडियो हुआ वायरल

अमृतसर: कोट खालसा एरिया में सरेआम गली में खड़े होकर नशा खरीदते व बेचते युवक।पंजाब में कोशिशों के बाद भी नशा खत्म नहीं हो रहा। अमृतसर में सख्ती के बाद भी नशा आसानी से मिल रहा है। आए दिन युवाओं के सड़कों पर नशे में झूमते के वीडियो सामने आ रहे हैं। वहीं अब एक झिंझोरने व पंजाब की असलीयत दिखाती वीडियो वायरल हुई है। जिसमें गली में खड़े होकर सरेआम नशा खरीद रहे हैं।घर के अंदर हाथ कर नशा खरीदता युवक।पंजाब के लोगों के सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली वीडियो अमृतसर के कोट खालसा एरिया की है। एरिया में ही रहने वाले एक व्यक्ति ने उसके घर के सामने बिकने वाले नशे का वीडियो बना वायरल किया। व्यक्ति का कहना है कि यहां नशा सरेआम बिकता है और सभी को नजर भी आता है। लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती।सरेआम पैसे देकर ले रहे पुडियावीडियो में नशा खरीदते युवक साफ दिखते हैं। पहले दो युवक आते हैं और दरवाजे के ऊपर से पैसे अंदर करके नशा खरीद लेते हैं। इसके बाद कुछ और युवक आते हैं और घर के अंदर से कुछ युवक बाहर आकर सरेआम पैसे लेकर नशा बेचते हैं।कैमरा देख बंद कर देते हैं दरवाजाइतने में ही घर के अंदर रहने वाली महिला का ध्यान वीडियो बना रहे व्यक्ति पर पड़ता है। यह देख वह अपने बेटे को अंदर आने के लिए कहती है और बन रही वीडियो बात भी करती है। स्पष्ट है कि घर का बेटा ही नहीं, पूरा परिवार इस काम में संलिप्त है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.