ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सिंधी कांउसिल ने बांटे 3 हजार से ज्यादा कंबल, ठिठुरते बेसहारा लोगों को देख शुरू किया अभियान

रायपुर: रायपुर में ठंड बढ़ रही है। रातें सर्द हो रही हैं और लोगों को ठिठुरने पर मजबूर होना पड़ रहा है। ऐसे में बहुत से बेघर-बेसहारा लोग होते हैं जिन्हें गर्म कपड़ों की जरूरत होती है। ऐसे ही लोगों तक गर्माहट भरी मदद पहुंचाने का काम रायपुर की संस्था सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया की छत्तीसगढ़ इकाई ने शुरू किया है।संस्था के प्रमुख ललित जैसिंघ ने बताया कि हाल ही में रायपुर के फुटपाथ पर आधी रात एक व्यक्ति को ठंड से ठिठुरता देख उसकी मदद की। मगर इसी के साथ महसूस हुआ कि बहुत से लोगों को इस तरह की मदद की जरुरत है। सिंधी समाज के लोगों से संपर्क कर इस अभियान की शुरुआत की है।3000 से अधिक कंबल बांटेबीते 4 दिनों में सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्यों ने रायपुर के अलग-अलग इलाकों में शिविर लगाया। वरिष्ठ नेता आनंद कुकरेजा ने बताया सबसे पहले पचपेड़ी नाका से अभियान की शुरुआत की गई। काउंसिल के सदस्य उदय शदाणी,मोहन वल्याणी,रवि ग्वालानी,मोहित मध्यानी,रोशन आहूजा,गौरव मध्यानी,आशीष वासवानी समेत अन्य की टीम ने हर कैम्प में सहयोग किया।इसके बाद रेलवे स्टेशन, झूलेलाल धाम,न्यू बस स्टैंड, संत कवर राम धर्मशाला लाखेनगर में कंबल वितरण का कार्यक्रम किया गया। इस दौरान शिविर में आने वालों से कोई शुल्क न लेकर ये सेवा नि:शुल्क दी गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.