ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गाड़ी खराब होने पर मिस्त्री को लेकर लौट रहा था; डंपर ने बाइक को ठोका

नारनौल: हरियाणा के नारनौल में गांव कांवी के पास हुए हादसे में एक पिकअप ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। मृतक उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का निवासी था। वहीं घायल नारनौल का एक मिस्त्री है। हादसे को लेकर पुलिस छानबीन में लगी है।नेशनल हाईवे नंबर 148 बी पर नांगल चौधरी रोड के गांव कांवी के पास मंगलवार दोपहर एक डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर बैठे गांव सहारनपुर के अस मोहम्मद की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अस मोहम्मद एक पिकअप गाड़ी लेकर आया हुआ था। उसकी गाड़ी नेशनल हाईवे पर खराब हो गई। जिसके चलते वह गाड़ी ठीक करवाने के लिए मिस्त्री को लेने के लिए नारनौल की ओर आया था।मैकेनिक उसे अपनी बाइक पर बैठाकर ला रहा था। जैसे ही वे गांव कांवी के पास फ्लाई ओवर के नजदीक पहुंचे तो एक डंपर चालक ने उनको टक्कर मार दी। इस हादसे में अस मोहम्मद की मौत हो गई, जबकि मिस्त्री हरिराम गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर हरिराम को इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया, जबकि ड्राइवर की डेड बॉडी पोस्टमॉर्टम के लिए डैड हाउस में रखवा दी गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.