ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

व्यापारियों में मचा है हड़कंप, 70 प्रतिशत दुकानों में लटके रहे ताले

महराजगंज: महराजगंज में जीएसटी टीम की छापेमारी दूसरे दिन भी जारी रही।महराजगंज जनपद में गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) विभाग ने सोमवार की शाम से शुरू हुई ताबड़तोड़ छापेमारी आज दूसरे दिन भी जारी रही। जिले में इस करवाई को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। बाजार की 70 प्रतिशत से ज्यादा दुकानें आज खुली ही नहीं।GST की टीम आज सुबह पहुंची और ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी। लगातार दूसरे दिन की जा रही छापेमारी से नगर के कई कारोबारी सकते में आ गये हैं। छापेमारी के दौरान सड़क पर लोगों का मजमा देखने को मिल रहा है। वहीं जनपद में 70 प्रतिशत दुकानें बंद होने से जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।महराजगंज में जीएसटी टीम की छापेमारी दूसरे दिन भी जारी रही।दुकानों पर दिख रहे तालेजीएसटी विभाग की छापेमारी में अभी तक कितनी दुकानें गलत गतिविधियों में पकड़ी गई हैं, इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। जिले के कई कस्बों जैसे सोनौली ,नौतनवा,परतावल, हरपुर चौक, शिकारपुर, सिसवा बाजार, भिटौली सहित कई अन्य चौराहों पर दुकानों में ताला लटके दिखाई दे रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.