ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

निर्माता और मैनेजर पर 21 लाख का लगा जुर्माना, ग्राहकों की शिकायत के बाद की गई कार्रवाई

जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में प्रशासन की टीम ने खाद्य सामग्री में मिलावट कर बेचने वालों पर 21 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। बेसन के पैकेट में चना के आटा के बदलने मटर का आटा डालकर बेचा जा रहा था। जिसकी शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच की। जिसमें तथ्य सही पाए जाने के बाद निर्माता पर 20 लाख और मैनेजर पर 1 लाख का रुपए का जुर्माना लगाया गया है। कार्रवाई अपर कलेक्टर हरेश मंडावी ने की है।दरअसल, जगदलपुर शहर के बिनाका मॉल में स्थित एसबी बाजार में दिव्य श्री बेसन 500 के नाम पर चने के बदले मटर का आटा बेचा जा रहा था। शहर के कुछ लोगों ने इसकी शिकायत मामले प्रशासन से की थी। जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन की टीम ने कुछ दिन पहले मौके पर पहुंच कुछ सैंपल लिए थे टेंपलो की फॉरेंसिक जांच की गई थी जांच में पाया गया कि चने के बदले मटर का आटा तैयार किया गया था और उसे बेचा जा रहा था।बुधवार को अपर कलेक्टर हरेश मंडावी ने दिव्य श्री बेसन के निर्माता नारायण फूड्स एवं ट्रेडिंग कंपनी रायपुर और मालिक चंद्र कुमार चौधरी के ऊपर 20 लाख का जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही एसबी बाजार के मैनेजर गिरीश कुमार जैन के ऊपर 1 लाख का जुर्माना लगा है। दोनों के ऊपर 21 लाख का जुर्माना लगा है। हालांकि, दोनों को जुर्माना की राशि जमा करने कितने दिनों की मोहलत दी गई है फिलहाल यह भी स्पष्ट नहीं है।इनपर भी हुई कार्रवाईशहर के न्यू देवांगन किराना, गोलबाजार जगदलपुर में पनीर की क्वालिटी घटिया पाए जाने के कारण मालिकों के ऊपर 25 हजार का जुर्माना लगाया है। अफसरों का कहना है कि जिले में और भी कई जगह शिकायत मिली है। उनपर भी कार्रवाई;की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.