ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

26 कर्मचारी मिले नदारद; खनन, बिजली और जनस्वास्थ्य विभाग में मिले 8-8 गैरहाजिर

नारनौल: हरियाणा के नारनौल में SDM और उपमंडल स्तरीय सतर्कता कमेटी के अध्यक्ष मनोज कुमार ने विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई विभागों के कर्मचारी गैर हाजिर मिले। जिनके खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा गया है।SDM ने आज सुबह विभिन्न विभागों के कार्यालयों में पहुंचे। इस दौरान खनन विभाग में 8 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इसके बाद जन स्वास्थ्य विभाग की डिवीजन तीन में 8 और डिवीजन 2 में 2 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। इसके अलावा बिजली निगम के कार्यालय के औचक निरीक्षण के दौरान भी 8 कर्मचारी कार्यालय में हाजिर नहीं मिले।SDM मनोज कुमार गैरहाजिर कर्मचारियों के खिलाफ दिए कार्रवाई के निर्देश।गैरहाजिर कर्मचारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई- SDMSDM ने कहा कि वे लगातार कार्यालय का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। इस तरह की कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी। कर्मचारियों को अपने कर्तव्य का पालन करना चाहिए और सही समय पर कार्यालय में पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार ने हमें जनता की सेवा की जिम्मेदारी दी है। ऐसे में पूरी निष्ठा के साथ सभी को कार्य करना चाहिए।किसी भी कार्यालय में अगर समय पर कर्मचारी व अधिकारी नहीं पहुंचते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि आज किए गए औचक निरीक्षण के दौरान जो भी कर्मचारी गैर हाजिर मिले हैं उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को लिख दिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.