ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बुजुर्ग दुकानदार जिंदा जला; शॉट सर्किट के बाद फ्रिज के कंप्रेसर में धमाका

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में गुरुवार सुबह एक किराना स्टोर में रखे फ्रिज के कंप्रेसर में धमाका हो गया। फ्रिज दुकान से बाहर आ गिरा। बुजुर्ग दुकानदार महिन्द्रपाल की भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तारों में शॉर्ट सर्किट से धमाका हुआ है। इसके साथ ही दुकान में आग लग गई। दुकानदार खुद को संभाल नहीं पाया। उसके कपड़ों को आग लगी थी। इसके बाद देखते ही देखते आग पूरी दुकान के सामान तक फैल गई।धमाका होने के बाद सड़क पर गिरा फ्रिज।जोधेवाल वड़ैच मार्केंट में वारदातदुकान में आग और ब्लास्ट की लुधियाना में घटना कैलाश नगर रोड़ बस्ती जोधेवाल वड़ैच मार्केंट की है। दुकान में से धूंआ आदि निकलता देख इलाका निवासी एकत्र हो गए। लोगों ने खुद भी आग बुझाने की कोशिश की। इलाका निवासियों ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया। कुछ ही देर में दमकल कर्मचारी मौके पर पहुंचे। दुकान में फंसे बुजुर्ग को काफी प्रयासों के बाद बाहर नहीं निकाला जा सका।विलाप करते परिजन।पुलिस ने शव लिया कब्जा मेंदमकल विभाग के कर्मचारियों ने कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया। दुकान से आग तो बुझ गई लेकिन दुकानदार की मौत हो गई। मरने वाले की पहचान महिन्द्रपाल (62) के रूप में हुई है। महिन्द्रपाल की किराना की दुकान गुरू नानक किराना स्टोर के नाम से थी। आग लगने के तुरंत बाद महिन्द्रपाल का शव बाहर निकाला गया। घटना स्थल पर पहुंच पुलिस ने जायजा लिया। महिन्द्रपाल के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल रखवाया जा रहा है।ADCP रूपिंदर कौर सरां जानकारी देती।क्या कहना ADCP सरां काघटना स्थल पर ADCP रूपिंदर कौर सरां ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। आग लगने के कारण दुकानदार की मौत हुई है। मामले की जांच कर रहे है कि आग लगने के क्या कारण रहे है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.