ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

प्राथिमक विद्यालय में लता जी के शिष्य और राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका की पहल

मेरठ: मेरठ के रजपुरा में भारत रत्न लता मंगेशकर बाल पुस्तकालय बनकर तैयार हो रहा है। इस पुस्तकालय में बच्चों को स्वर सम्राज्ञी लता जी के जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं, किस्से कहानियों को जानने का अवसर मिलेगा। रजपुरा में बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक विद्यालय में यह शुरूआत हो रही है। जिसे खुद डीएम दीपक मीणा अपने हाथों शुभारंभ करेंगे।बच्चों के साथ युवा भी कर सकते हैं पढ़ाईस्कूल में सज रही हे लता लाइब्रेरीबाल पुस्तकालय को स्वर सम्राज्ञी लता मंगेशकर के परम शिष्य गौरव शर्मा और स्कूल संचालिका पुष्पा यादव की पहल पर बनाया जा रहा है। इस चिल्ड्रन लाइब्रेरी में बच्चों को लता जी के जीवन पर आधारित किताबें, आलेख, तस्वीरें उनसे जुड़े साहित्य को पढ़ने का अवसर मिलेगा। बच्चे ही नहीं गांव के युवा भी यहां आकर दीदी के बारे में जानकारी ले सकते हैं।संगीत में बढ़े बच्चों की रुचिसमारोह की तैयारी में जुटे बच्चेराज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित स्कूल संचालिका पुष्पा यादव कहती हैं कि लता मंगेशकर फैन क्लब के संस्थापक गौरव शर्मा की तरफ से पुस्तकालय को यह साहित्य और किताबें, तस्वीरें प्रदान कराई जा रही हैं। हम अपने बाल पुस्तकालय का नामकरण लता जी के नाम से कर रहे हैं। बच्चों में शास्त्रीय संगीत के प्रति रुचि पैदा हो।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.