ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आतंकियों से लोहा लाने वाली कश्मीर की बेटी रुखसाना कौसर पर बनेगी फिल्म 

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में रुखसाना कौसर ने 13 साल पहले जिस तरह बहादुरी दिखकर आतंकवादियों से टक्कर ली थी उसकी मिसालें आज भी दी जाती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपने संबोधन में रुखसाना की बहादुरी का जिक्र कर चुके हैं। अब हिंदी फिल्म उद्योग भी रुखसाना की कहानी को बड़े पर्दे पर दिखाना चाहता है। फिल्म निर्माता अशोक चौहान और निर्देशक आसिफ अली की फिल्म में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर रुखसाना का किरदार निभाने जा रही हैं।
बता दें कि जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के अंतर्गत आने वाले कलसियां गांव की बहादुर लड़की रुखसाना ने 27 सितंबर 2009 की रात को अपने घर में घुसे लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया था और एक अन्य आतंकी को घायल कर दिया था। रुखसाना और उसके भाई बहनों ने मिलकर आतंकवादियों से जमकर टक्कर ली थी। रुखसाना ने एक आतंकवादी को कुल्हाड़ी से मार डाला था तब दूसरे की राइफल छीनकर उसे घायल कर दिया था। इस संघर्ष के दौरान रुखसाना के माता-पिता राशिदा और नूर हुसैन घायल हो गए थे। खास बात यह थी कि 27 सितंबर की इस घटना से पहले रुखसाना ने कभी भी हाथ में बंदूक नहीं पकड़ी थी लेकिन उस दिन उसने बहादुरी की मिसाल कायम की। भारत की तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल तथा तत्कालीन गृहमंत्री पी चिदंबरम ने भी रुखसाना की बहादुरी की तारीफ की थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.