ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

780 से अधिक उम्मीदवारों की जमानत जब्त

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के बुधवार को घोषित परिणाम में 780 से अधिक उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गयी। चार दिसंबर को हुए चुनाव में कुल 1,349 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई।

राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने बुधवार को एक बयान में मतगणना से संबंधित आंकड़े साझा किए, जिसके अनुसार 784 उम्मीदवारों की जमानत राशि जब्त हो गई।

इनमें 370 निर्दलीय, कांग्रेस के 188, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के 128, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के 13, आम आदमी पार्टी (आप) के तीन और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 10 उम्मीदवार शामिल हैं।

‘आप’ ने एमसीडी चुनाव में 134 सीट जीतकर इस प्रतिष्ठित नगर निगम पर भाजपा के 15 साल के शासन को खत्म कर दिया। एमसीडी के 250 वार्ड में हुए चुनाव में भाजपा ने 104 सीट हासिल कीं जबकि कांग्रेस के हिस्से में सिर्फ नौ सीट आईं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.