ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बोले- ऐसी भाषा शोभा नहीं देती; महेंद्र सिंह सिसोदिया ने वनकर्मियों पर दिया था विवादित बयान

विदिशा: विदिशा में वन विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वन कर्मियों ने मंत्री की उनके खिलाफ अनर्गल टिप्पणी को लेकर विरोध शुरू कर दिया है।दरअसल, कुछ दिन पहले पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया पूरे वन विभाग की ऐसी-तैसी करने की बात सार्वजनिक मंच से दी थी। इसी को लेकर आज विदिशा के वन विभाग में रेंजर संघ और वन विभाग के कर्मचारी संघ ने संयुक्त रूप से एक ज्ञापन कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल के नाम प्रेषित किया। जिसमें उन्होंने मंत्रियों द्वारा वन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों पर की जा रही अनर्गल टिप्पणी और गलत शब्दों के इस्तेमाल पर आपत्ति दर्ज कराई है।वन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अतुल कुशवाह ने बताया कि 2 साल पहले मुख्यमंत्री ने रेंजर-डेंजर जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था। वहीं पंचायत मंत्री ने कुछ दिन पहले ही आमसभा के दौरान वन कर्मियों की ऐसी-तैसी करने जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था। जिसका हम सभी आहत होने के साथ नाराजगी प्रकट करते हैं। इस प्रकार की शब्दावली जिम्मेदार लोगों को शोभा नहीं देती है, उन्होंने इस पर रोक लगाए जाने की मांग की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.