ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

निलंबित IPS अधिकारी आदित्य के मेरठ समेत कई ठिकानों पर छापामारी

बिहार में शराब माफिया के साथ संबंधों के आरोप में निलंबित फरार IPS अधिकारी आदित्य कुमार के ठिकानों पर बुधवार को छापामारी की । विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने आदित्य कुमार के पटना, गाजियाबाद और मेरठ स्थित कई ठिकानों की तलाशी ली। इसमें 20 लाख रुपये नकद, बैंक खातों में 90 लाख रुपये की जमा राशि और कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए।

निलंबित आईपीएस अधिकारी आदित्य कुमार के खिलाफ एसवीयू ने 1.37 करोड़ से अधिक की काली कमाई के मामले में धारा 13(1)(बी), 13(2), 120(बी) के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले के चार आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। फरार चल रहे कुमार की अग्रिम जमानत की याचिका खारिज हो चुकी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.